A Multi Disciplinary Approach To Vaastu Energy

NUMEROLOGY NUMBER SEVEN IN HINDI

Numerology Number 7 in Hindi

FOR VASTU NUMEROLOGY COURSES - CLICK HERE

FOR VAASTU INTERNATIONAL COURSES - CLICK HERE

ये जातक कुशल तार्किक, स्पष्टवादी व अधिक वार्तालाप करने वाले होते है। ऐसे जातक रहस्यात्मक क्रियाओं को लिए होते है। ये अपना अलग अस्तित्व बनाने के प्रयास में लगातार मेहनत करते-रहते है। अतः इस अंक के चरित्र को समझने में काफी कठिनता आती है। ये जातक स्वतंत्रता के बारें में विशेष रूचि रखते है। आप समाजिक व आर्थिक रूप से अपने उपर ही निर्भर रहेंगे। आपके जीवन में एक बात दिखाई देगी, यदि कोई परम्परा आप पर हावी होगी तो उसे तोड़ने में आप देरी नहीं करेंगे।

कभी-कभी आप अपना नियंत्रण खो बैठेंगे, और परिणाम को सोंचे बगैर कार्य कार्य करने लगते है। यह स्थिति आपके लिए हितकर नहीं है। आपका जीवन जल की क्रियाओं से दुर्घटनाजनित हो सकता है, अतः सावधानी बरतें। आपकी सबसे बड़ी खासियत है, कि आप बहुत कर्मशील, स्फूर्तिवान तथा आकर्षण से युक्त होंगे। आपकी भावुकता तथा दिमाग में उठने वाला बीज कुछ भी करा सकता है।

आप जो भी अपने जीवन में करेंगे बड़ी सुचारता से करेंगे। आपकी प्रकृति बहुत गहरी होगी और आप सोचने के बाद ही उस कार्य को करेंगे। आप वही कार्य करेंगे जिसमें आपको लाभ होगा।

विशेषताएं

मूलांक सात का स्वामी नेप्चून है। आप में अनेक खूबियां हैं और आप सैकड़ों में पहचाने जा सकते हैं। आप साहित्य, संगीत, ललित कला या चित्र कला में ये ख्याति अर्जित करते हैं। आप धन की अपेक्षा मान-सम्मान पर यकीन करते हैं।

आप अकेला रहना पसंद करते हैं और अपने विचार किसी से साझा नहीं करते। अपने गहरे व्यक्तित्व के कारण इनकी सोच रहस्य से काम नहीं रहती। आप शायद ही किसी पर भरोसा करते हैं। 

आप धर्म-भीरु होते हैं और अध्यात्म में रूचि रखते हैं। आप दूरदर्शी हैं और आप गूढ़ विषयों के ज्ञाता होते हैं। आपका अंतर्मुखी व्यक्तित्व आपको सबसे अलग थलग रखता है। आप अंदर से तो बहुत मजबूत होते हैं, परन्तु बाहर से आपके मित्रो, परिवारजनों को कुछ भी पता नहीं रहता और आप एक पहेली से काम नहीं लगते। 

आप कल्पनाशील, विज्ञान-प्रेमी, दार्शनिक और उन्नत विचार के स्वामी होते हैं। आप नित्य नवीनता पसंद करते हैं और आपकी योजनाएं शायद ही विफल होती हैं। 

कमियाँ

आपके विचार किसी भी विषय पर विस्तृत ज्ञान रखते हैं, परन्तु आप उसी विषय से जुडी सूक्ष्म बातें नज़रअंदाज़ कर जाते हैं। 

आपका अंतर्मुखी व्यक्तित्व आपकी बड़ी कमज़ोरी है, आपके सोच और आपके विचार किसी को पता नहीं रहते और लोग आपके बारे में गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं। 

आप ज़्यादातर अकेला रहना पसंद करते हैं और किसी की दखल आपको पसंद नहीं रहती रिश्तों में भी एक अधूरापन बरक़रार रहता है। आप किसी पर भरोसा नहीं करते और करीबी रिश्तों में ऐसा स्वभाव खोखलापन लाता है। करीबी रिश्तों में लोगों पर भरोसा रखें और थोड़ा घुलें-मिलें।

विवेचना

स्वामी ग्रह- नेपच्यून

शुभ तारीखें- 7, 16, 25

सहायक तारीखें- 2, 11, 20, 29 एवं 1, 10, 19, 28 तथा 4, 13, 21, 31

शुभ समय- 21 जून से 25 जुलाई

शुभ वर्ष- 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70वां वर्ष

सहायक वर्ष- 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65, 74 तथा 1, 10, 19, 37, 46, 55, 64, 73 एवं 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67

निर्बल समय- जनवरी, फरवरी, जुलाई, अगस्त

शुभ दिन- रविवार, सोमवार, बुधवार

सर्वोत्तम दिन- सोमवार

शुभ रंग- हरा, हल्का पीला, सफेद, चमकीला

शुभ रत्न- हीरा, लहसिनया

शुभ धातु- स्वर्ण

रोग- संक्रमण रोग, पसीने की अधिकता, आमाशय दोष, कब्ज, भूख न लगना, अनिद्रा, घबराहट, वातरोग, मंदाग्नि, कफ, रक्त विकारइष्ट

देव- नृसिंह भगवान

व्रत- सोमवार

दान पदार्थ- सोना, लोहा, पंचधातु, जूता, सप्तधान्य, तेल

व्यवसाय- तैराकी, अभिनय, फिल्म, वायुसेना, पर्यटन, ड्राइवरी, जलयान का कार्य, मेडिसिन, चिकित्सा, कृषि, सर्जरी, प्लास्टिक, ललितकला, तरल पदार्थ, कूटनीतिक कार्य, खनिज एवं अनुवादक का कार्य इत्यादि

अनुकूल दिशा- दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व

प्रतिकूल दिशा- उत्तर-पश्चिम

अनुकूल नगर- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट, बंगलौर, गुजरात, नैनीताल, देहरादून, टनकपुर आदि शहर आपके लिए शुभ रहेंगे।

अनकूल देश- केपटाउन, कोलम्बो, बैंकाक, स्वीडन, मास्को, कनाडा आदि देश आपके लिए शुभ रहेंगे।

घर का मुख्यद्वार- इन जातकों के घर का मुख्यद्वार यदि पश्चिम या फिर पूर्व-दक्षिण (आग्नेय कोण) में हो तो इनके परिवार की प्रगति और खुशहाली बरकरार रहेगी।

प्रसिद्द हस्तियां

मुहम्मद अली 17 जनवरी 1942

सर विंस्टन चर्चिल 30 नवंबर 1874

डायना, वेल्स की राजकुमारी 1 जुलाई, 1961

मर्लिन मुनरो 1 जून, 1926

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2026

मूलांक 7 का वार्षिक भविष्य 2026

साल 2026 मूलांक 7 वाले जातकों के लिए बाहरी गतिविधियों और हलचल से अधिक अंदरूनी बदलाव का वर्ष साबित होगा। यह समय आपको भीड़-भाड़ और रोजमर्रा की भाग-दौड़ से कुछ अलग कर, अपने अंदर की आवाज़ सुनने का अवसर देगा। आपके विचार और सोच इस वर्ष पहले से गहरी और व्यापक होंगे। आप जीवन के महत्वपूर्व प्रश्न पूछेंगे और उनके उत्तर धीरे-धीरे समझ में आएंगे। यह वर्ष आत्मविश्लेषण, ज्ञान प्राप्ति और जीवन के उद्देश्य की खोज का है। भले ही इस साल तुरंत कोई बड़ी उपलब्धि या बाहरी सफलता न दिखे, फिर भी आपके अंदर मानसिक और भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। आप अपने निर्णयों और अनुभवों में पहले से ज्यादा स्पष्टता और समझ विकसित करेंगे। इस समय का सही इस्तेमाल करने से आत्मविश्वास, धैर्य और व्यक्तिगत विकास में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको अपने अंदर झाँकने, सीखने और जीवन की दिशा को बेहतर समझने का अवसर देगा।

करियर, नौकरी और धन राशिफल 2026मूलांक 7

साल 2026 मूलांक 7 वाले जातकों के करियर और पेशेवर जीवन में धैर्य और समझदारी की परीक्षा लेकर आएगा। इस साल काम की गति धीमी रह सकती है, लेकिन जो प्रगति होगी, वह स्थायी और ठोस साबित होगी। विशेष रूप से शोध, लेखन, शिक्षण, काउंसलिंग, डेटा एनालिसिस और आध्यात्मिक क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा।

धन और आर्थिक मामलों में अचानक और असामान्य स्रोतों से लाभ के अवसर बन सकते हैं, लेकिन इस साल जोखिम भरे या जल्दबाज़ी में किए गए निवेश नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, हर निर्णय सोच-समझकर लेना और सावधानीपूर्वक योजना बनाना आवश्यक होगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए बजट, बचत और विवेकपूर्ण खर्च पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष धैर्य, रणनीति और स्थिरता की मांग करेगा। यदि आप सोच-समझकर कदम उठाएंगे, तो पेशेवर सफलता और आर्थिक लाभ दोनों ही सुनिश्चित होंगे।

प्रेम जीवन और विवाह राशिफल 2026मूलांक 7

साल 2026 मूलांक 7 वाले जातकों के लिए रिश्तों में गहराई और समझदारी का वर्ष रहेगा। प्रेम और पारिवारिक संबंधों में अधिक भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा, लेकिन कभी-कभी कुछ उलझनें और मतभेद भी सामने आ सकते हैं। विवाहित जातकों को इस वर्ष अपने साथी के साथ खुलकर संवाद बनाए रखना अत्यंत जरूरी होगा। मन में बातें दबाने या अहंकार से निर्णय लेने पर दूरी और तनाव बढ़ सकता है। अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष ऐसे साथी से मिलने का समय हो सकता है जो आपके विचारों, सोच और भावनाओं को समझे। इस संबंध में प्रेम से अधिक बौद्धिक और आध्यात्मिक जुड़ाव देखने को मिल सकता है। पुराने मतभेद और छोटे विवाद धैर्य, संयम और समझदारी से सुलझाए जा सकते हैं। इस वर्ष सहिष्णुता, आत्म-निरीक्षण और खुले संवाद के माध्यम से रिश्तों में स्थिरता और संतुलन बनाए रखना संभव होगा। यदि आप समझदारी और संवेदनशीलता के साथ कदम उठाएँ, तो परिवार और प्रेम संबंधों में विश्वास और सामंजस्य दोनों बढ़ेंगे।

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2026

स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन राशिफल 2026मूलांक 7

साल 2026 मूलांक 7 वाले जातकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य इस वर्ष सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहेगा। अधिक सोच-विचार, बेचैनी या अनियमित नींद जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। इस साल ध्यान, योग, प्राणायाम और प्रकृति के करीब समय बिताना आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह न केवल तनाव कम करेगा बल्कि मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा भी बढ़ाएगा।

सामाजिक जीवन इस वर्ष अपेक्षाकृत सीमित रहेगा। आप ज्यादा लोगों से नहीं जुड़ेंगे, लेकिन जिनके साथ संबंध बनेंगे, वे गहरे, सच्चे और भरोसेमंद होंगे। यही इस वर्ष की प्रमुख थीम है: कम लोग, मगर वास्तविक और भरोसेमंद संपर्क। सतर्कता, संयम और आत्मनिरीक्षण से आप न केवल मानसिक शांति बनाए रखेंगे, बल्कि अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में स्थिरता भी ला पाएंगे इस वर्ष का ध्यान अपने अंदरूनी विकास, मानसिक संतुलन और सच्चे संबंधों पर केंद्रित रहना चाहिए। यदि आप खुद को समझदारी और धैर्य के साथ संभालेंगे, तो यह साल आपके लिए आत्म-विश्वास और मानसिक मजबूती का समय साबित होगा।

उपाय 

  • मंत्र जाप: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक रहेगा।
  • दान एवं सेवा: विद्यार्थियों को पुस्तकें या स्टेशनरी दान करना शुभ और लाभकारी रहेगा।
  • शुभ रंग: बैंगनी और हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा, संतुलन और मानसिक शांति को आकर्षित करेंगे।
  • शुभ अंक: 7 और 2 से जुड़े निर्णय या कार्य लाभकारी रहेंगे।
  • शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार को किए गए महत्वपूर्ण कार्य या पूजा अधिक प्रभावकारी होंगे।

Click on your date of birth to find out the business suitable to you, your marriage partner, your lucky stone, your enemies & friends and the colour of car/ two wheeler suitable to you. Make 2026 your Best Year Ever with the help of our extremely useful forecast in hindi. 

1       2     3     4     5     6     7     8     9     10     11

12     13     14     15     16     17     18     19     20     21

22     23     24     25     26     27     28     29     30     31

 

Style Switcher

Predifined Colors


Layout Mode

Patterns