A Multi Disciplinary Approach To Vaastu Energy

NUMEROLOGY NUMBER FIVE IN HINDI

Numerology Number 5 in Hindi

FOR VASTU NUMEROLOGY COURSES - CLICK HERE

FOR VAASTU INTERNATIONAL COURSES - CLICK HERE

आपकी बुद्धि का मुकाबला शायद ही कोई कर पायेगा, इसलिए आप किसी भी प्रश्न को सुलझााने में कामयाब होंगे। आपके पास कई प्रकार की मानसिक शक्तियां होंगी, जो आपके स्वभाव को रहस्यमयी बना देगी। आप अपने पैर कई जगह पसारने की कोशिश करेंगे परन्तु एक ही कार्य पर मन लगाये तो बेहतर होगा।

आपका मन घूमने-फिरने में ज्यादा लगेगा तथा प्रत्येक वाहन में बैठने की आपकी प्रबल इच्छा होगी। आप कोई भी बात जल्दी कहकर भूल जाते है, उसके बाद दूसरे पर रौब झाड़ते है। आप अपने मित्रों से बहुत प्रेम करेंगे तथा अपनी शक्ति से अधिक मदद करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबको मोह लेते है, यह आपकी अदभुत क्षमता है। आप अपने शरीर का बहुत ज्यादा ख्याल रखेंगे इसलिए आप प्रौढ़ावस्था में भी जवान जैसे लगेंगे। आप अपने शरीर से अधिक से अधिक काम लेने के बावजूद भी स्फूर्तिवान बने रहेंगे।

आप अपना सम्बन्ध समाज के उच्च लोंगो से बनायें रखें जो भविष्य में लाभकारी प्रतीत होगा। आप अनेक विषयों की जानकरी रखते है, यह अच्छी बात है परन्तु अपना मत दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें। आप अत्यधिक चिन्ता न करें अन्यथा मानसिक बीमारी हो सकती है।

विशेषताएं

मूलांक पांच का स्वामी बुद्ध है। ये तार्किक, विचारशील और बौद्दिक क्षमता से परिपूर्ण होते हैं। नित्य नयी सूझ-बूझ के साथ स्वयं को प्रदर्शित करने में इनका कोई शानी नहीं है। ये साहसिक, आत्म-विश्वास से भरे अपनी मानसिक क्षमता से जाने जाते हैं। 

आप साहसिक, बेचैन और निरंतर कुछ न कुछ करते रहने वाले हैं। बदलाव और नवीनता आपको सबसे ज़्यादा पसंद है। आप साहसिक कार्यों में सबसे ज़्यादा आनंद लेते हैं और आप की साहस आप को एक नए मुकाम पर ले जाती है। शायद यही स्वभाव आपको अच्छा व्यवसायी बनता है। व्यवसाय में बुद्धिमत्ता, साहस और अनुशासन तीनों की आवश्यकता होती है और यही तो आपका स्वभाव है। 

नए बदलाव, नयी संभावनाएं आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। नए विचारों पर प्रयास करना, नए लोगों से मिलना-जुलना, नए दोस्त बनाना आपका स्वाभाव है। आपको पुरातनपंथी कहना पूरी तरह से ग़लत होगा। 

आप लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और अपनी बात मना पाते हैं और इसलिए आप एक अच्छे दुकानदार या व्यवसाई हो सकते हैं। आपका जॉब अगर यात्रा करने से सम्बंधित है तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता क्योंकि एक जगह ठहर कर रहना आपका स्वभाव नहीं है।

कमियाँ

साहस और जिज्ञासा आपको नित्य नयी चीज़ों की तरफ ले जाता है और यही आपके रिश्तों में कड़वाहट लाता है। आप भावुक स्वाभाव के होने के बावजूद कभी कभी अच्छे पति या प्रेमी नहीं साबित होते। आप रिश्तों में थोड़ा स्थाइत्व लाएं। 

साहस और नित्य नये विचारों को क्रियान्वित करने में आपका जीवन दिशाहीन हो सकता है। इन पर एक हद तक नियंत्रण लगा कर आगे बढे। याद रखें, एक मुकाम पर चीज़ों को एक दिशा में ही ले जाना पड़ता है। 

आपका साहस कभी कभी आपको जुआ, सट्टा या लाटरी की तरफ ले जाता है और आप कभी-कभी अपना सब कुछ दांव पर लगा देते है। ध्यान रहे, बहुत कुछ कुछ पाने की चाहत में आप सब कुछ न खो दें। 

अगर आपकी घूमने की इच्छा नहीं पूरी होती है तो आप निराशा के गर्त में चले जाते हैं।

विवेचना

स्वामी ग्रह- बुध

श्रेष्ठ प्रभाव- 21 मई से 22 जून तथा 21 अगस्त से 20 सितम्बर के मध्य उत्पन्न जातक

श्रेष्ठ तारीखें- 5, 14, 23

उन्नत समय- 21 मई से 21 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

निर्बल समय- मई, सितम्बर, दिसम्बर

शुभ दिन- बुध, सोम, गुरु, शुक्

रसर्वोत्तम दिन- बुधवार शुभ रंग- हल्का खाकी, सफेद, चमकीला, उज्ज्वल, हरा

शुभ रत्न- पन्ना

रोग- फ्लू, लू लगना, जुकाम, स्नायु निर्बलता, मस्तिष्क रोग, ब्लडप्रेशर, चर्मरोग

श्रेष्ठ वर्ष- 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68

देव- भगवान लक्ष्मीनारायण

व्रत- पूर्णिमा, रविवार

दान पदार्थ- पन्ना, स्वर्ण, मूंगा, कांस्य पात्र, हरा वस्त्र, घृत, शक्कर, कर्पूर, हाथी दांत, पंचरत्न

विवाह श्रेष्ठता- 15 अगस्त से 14 सितम्बर, 15 मार्च से 15 अप्रैल व 15 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य जन्मे जातकों से

मित्र अंक- 1, 3, 4, 5, 7, 8

शत्रु अंक- 2, 6, 9

व्यवसाय- तार, टेलीफोन विभाग, ज्योतिष, सेल्समैन, बीमा, बैंकिंग, बजट, निर्माण, रेलवे, इंजीनियरिंग, संपादन, तम्बाकू, लेखन, पत्रकारिता, राजनीति, पुस्तक, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन आदि

अनुकूल दिशा- उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम

अशुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

धातु- सुवर्ण, प्लेटिनम

अनुकूल नगर- लखनऊ, नोएडा, अहमदाबाद, नई दिल्ली, मुम्बई, गोवा, केरल, कलकत्ता, भुवनेश्वर आदि शहर आपके के लिए शुभ रहेंगे।

अनुकूल देश- सिंगापुर, स्पेन, साउदी अरब, कोरिया, आयरलैण्ड, अमेरिका आदि देश आपके लिए लाभप्रद रहेंगे।

घर का मुख्य द्वार- आप अपने घर का मुख्य द्वार यदि उत्तर या पूर्व-उत्तर (ईशान कोण) में रखें तो आपके परिवार में खुशहाली व आर्थिक सम्पन्नता बनी रहेगी।

प्रसिद्द हस्तियां

लुई आर्मस्ट्रांग 4 अगस्त 1901

मैल्कम एक्स 19 मई 1925

आइजैक न्यूटन 25 दिसंबर 1642

आंद्रे अगासी 29 अप्रैल 1970

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2026

मूलांक 5 का वार्षिक भविष्य 2026

साल 2026 आपके जीवन में गतिशीलता, बदलाव और नए अनुभवों से भरा रहेगा। यह वर्ष आपको स्थिर रहने का समय नहीं देगा, क्योंकि हर दिन आपके सामने नई चुनौतियां, नए विचार, नए लोग और नए अवसर लेकर आएगा। ऐसे में आपकी संवाद क्षमता, बुद्धिमत्ता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की शक्ति आपके सबसे बड़े सहायक सिद्ध होंगे। इस वर्ष निर्णय लेने और कदम बढ़ाने में सोच-समझकर और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि जल्दबाज़ी में किए गए फैसले या अधूरी योजना से परेशानियाँ और नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। नए अवसरों को भुनाने के लिए धैर्य, अनुशासन और विवेक का इस्तेमाल करना अत्यंत आवश्यक होगा। कुल मिलाकर, साल 2026 एक ऐसा वर्ष है जो आपको नई दिशा, सीखने के अवसर और व्यक्तिगत विकास प्रदान करेगा, बशर्ते आप हर कदम सोच-समझकर और संयम के साथ उठाएं।

करियर, नौकरी और धन राशिफल 2026मूलांक 5

साल 2026 करियर और पेशेवर जीवन के लिहाज से आपके लिए कई नए अवसर और संभावनाएँ लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बदलाव, पदोन्नति या स्थानांतरण का योग दिखा रहा है, जिससे उनके करियर में नई जिम्मेदारियां और पहचान मिलने के अवसर बनेंगे। इस साल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, कम्युनिकेशन, आईटी और फ्रीलांसिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अपने प्रयासों के लिए विशेष सफलता मिलने की संभावना है।
व्यवसायियों के लिए यह वर्ष नए बाज़ार, साझेदारी और ऑनलाइन विस्तार के अवसर लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट्स या निवेश योजनाओं से लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या अधूरी योजना से बचना आवश्यक होगा।

आर्थिक दृष्टि से वर्ष 2026 संतुलित और स्थिर रहेगा, धन की आमद सामान्य रूप से अच्छी रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए बजट बनाना, अनावश्यक खर्चों से बचना और बचत पर ध्यान देना इस वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। कुल मिलाकर यह वर्ष करियर में प्रगति, नई जिम्मेदारियां और आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है, बशर्ते आप सोच-समझकर और व्यवस्थित तरीके से अपने कदम बढ़ाएँ।

प्रेम जीवन और विवाह राशिफल 2026मूलांक 5

साल 2026 रिश्तों और प्रेम जीवन के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष प्रेम जीवन में आकर्षण, रोमांच और स्नेह की ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन स्थायित्व बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर देखने की प्रवृत्ति के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए संवाद और समझदारी को हमेशा प्राथमिकता देना आवश्यक होगा। विवाहित जातकों को अपने साथी के साथ स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। अहंकार, अधीरता या अत्यधिक आत्मकेंद्रित व्यवहार रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं, इसलिए संयम और सहनशीलता आवश्यक होगी।

अविवाहित लोगों के लिए यह वर्ष नए प्रेम प्रस्ताव और दोस्ती के अवसर लेकर आएगा। हालांकि, भावनाओं में बहकर या जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले संबंधों में परेशानी और अस्थिरता ला सकते हैं। इसलिए नए रिश्तों में समझदारी, सावधानी और समय के साथ निर्णय लेना महत्वपूर्ण रहेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष रिश्तों में संवाद, समझदारी और संतुलन की सीख देगा और वही लोग सफल होंगे जो भावनाओं के साथ विवेक और संयम का भी पालन करेंगे।

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2026

स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन राशिफल 2026मूलांक 5

साल 2026 में आपके स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमता बनी रहेगी, जिससे आप अपने दैनिक कार्यों और जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभा पाएंगे। हालांकि, अनियमित दिनचर्या, बाहर का खाना, देर रात तक काम करना और लगातार यात्राएं आपके लिए थकान और पाचन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। इसलिए इस वर्ष संतुलित आहार, नियमित योग और हल्की-फुल्की व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना विशेष रूप से जरूरी होगा।

सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप नए मित्र बनाएंगे, पुराने संपर्क मजबूत करेंगे और अपने पेशेवर या व्यक्तिगत नेटवर्क का विस्तार कर पाएंगे। हालांकि, दूसरों की बातों में आकर ग़लतफहमी या अनावश्यक विवाद में फंसने से बचना चाहिए। संयम और समझदारी से संवाद करना इस वर्ष आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सक्रियता और मानसिक स्पष्टता का संतुलित मिश्रण लेकर आएगा, बशर्ते आप अपनी दिनचर्या, खान-पान और सामाजिक व्यवहार में सतर्क रहें।

उपाय

मंत्र जाप:  “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का नियमित जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है।
गाय को हरी सब्ज़ियां खिलाना: गाय को पालक, मूली के पत्ते या हरी घास खिलाना लाभकारी होता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
शुभ रंग: हरा और आसमानी रंग  मानसिक संतुलन और ऊर्जा बढ़ाता है।
शुभ अंक: शुभ अंक 5 और 9 हैं। 
शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार हैं।

Click on your date of birth to find out the business suitable to you, your marriage partner, your lucky stone, your enemies & friends and the colour of car/ two wheeler suitable to you. Make 2026 your Best Year Ever with the help of our extremely useful forecast in hindi. 

1       2     3     4     5     6     7     8     9     10     11

12     13     14     15     16     17     18     19     20     21

22     23     24     25     26     27     28     29     30     31

 

Style Switcher

Predifined Colors


Layout Mode

Patterns