A Multi Disciplinary Approach To Vaastu Energy

Vastu Tips for Removing Negative Energy

घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आसान वास्तु टिप्स

जब घर में नकरात्मक ऊर्जा हो तो वहां पर रहने वाले लोगों की सोच पर इसका सीधा असर पड़ता है। लोग सकरात्मक सोच रखने की बजाए नकरात्मकता की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसी वजह से उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।

संसार में मौजूद हर वस्तु या व्यक्ति एनर्जी रखता है। अगर यह एनर्जी पोजिटिव (सकारात्मक) है तो इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे, लेकिन नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) के परिणाम बुरे हो सकते हैं और हमें सावधान रहने की जरूरत है। नेगेटिव एनर्जी हमें निराशा और अवसाद की ओर धकेलती है।

बिना बात के घर में बेचैनी रहती है, घर में आते ही मूड खराब हो जाता है, घर की चीजें जल्दी-जल्दी खराब होती है। पूजा पाठ में मन नहीं लगता है। आपस में तनाव बना रहता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है।

घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।

यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं …

बर्तन
कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

दर्पण
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

पलंग
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

घड़ी
खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

दरवाजा
यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।

आजकल ज़्यादातर लोग अपने घर का निर्माण वास्तु को ध्यान में रख कर करवाते हैं ताकि उनके घर में हमेशा सुख शान्ति और समृद्धि बनी रहे। वास्तु के अनुसार कोई भी निर्माण गलत दिशा में हो गया हो तो उसका नकारात्मक प्रभाव ज़रूर पड़ता है। हम आपको बताना चाहेंगे कि निगेटिव एनर्जी की वजह से क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं। कुछ प्रभाव इस प्रकार हैं - घर में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले शख्स (गृहणी या बुजुर्ग) को गुस्सा बहुत आता है।

नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में कोई न कोई बीमार रहने लगता है। आपको ठीक से नींद नहीं आती है, जिसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में सफाई कम, गंदगी ज्यादा रहती है। घर में कोई न कोई उपकरण, खराब रहता ही है। बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती, उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। घर में रहने वालों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं। घर में लड़ाई झगड़ा होता है।

कलह का वातावरण -
ऐसी स्थिति में आप रोजाना घर में गुग्गल, पीला सरसो और लोबान जलाएं और इसका धुंआ पुरे घर में दिखाएं, इससे बहुत लाभ होगा घर से कलह का वातावरण समाप्त होगा।

हमेशा भय का वातावरण -
नकारात्मक ऊर्जा के कारण भय का वातावरण बना रहता है। ऐसी स्थिति में आप जल में लौंग और गुलाब की कुछ पत्तियां डाल कर आप अपने इष्टदेव का ध्यान कर पुरे घर में जल का छिड़काव करें इससे लाभ होगा।

जब वास्तु दोष हो मकान में -
मुख्य द्वार पर हल्दी और सिंदूर और गाय के घी में मिला कर पांच बार तिलक करें और प्रातः काल सबसे पहले गेट खोलते ही तांबे के पात्र से जल छिड़काव करें, घर में कभी नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं रहेगा।

आर्थिक अभाव में बिगड़ा घर का माहौल -
आर्थिक अभाव की वजह से घर में तनाव का माहौल बन जाता है। सबका मन दुखी रहने लगता है। घर में नकारात्मकता फैल जाती है, ऐसी स्थित में घर का बड़ा आदमी चाहे पुरुष हो या स्त्री पीले वस्त्र पहन कर प्रातः घर के सभी सदस्यों से चावल लेकर उसके साथ घी लेकर किसी भी धार्मिक स्थान पर दें। यह उपाए आप बृहस्पति वार के दिन करें, धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा।

सब कुछ होते हुए भी घर में शांति नहीं है -
अगर किसी से आप वादा करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मकता आती है। किसी से कर्ज लिया है लेकिन कर्ज लौटा नहीं पाए तब भी घर में कभी खुशनुमा माहौल नहीं रह सकता। संतान हमेशा प्रताडित करती है। ऐसे में आप उस व्यक्ति से माफ़ी मांगें जिसको किसी भी बात का आश्वासन दिया था और कर्ज थोड़ा-थोड़ा जरूर लौटाएं। शनिवार के दिन हमेशा विकलांग या असहाय लोगों में वस्त्र और भोजन बांटें। लाभ होगा।

वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नमक में नेगेटिव एनर्जी ग्रहण करने की शक्ति होती है और इसके साथ ही इसकी वजह से घर में मौजूद सूक्ष्म हानिकारक कीटाणु भी नष्ट होते हैं।

घर में रोज सुबह या समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। गौमूत्र की तेज गंध से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और वातावरण पवित्र होता है।

घर में लोबान, गुगल, कपूर, देसी घी और चदंन जलाकर इनका धुआं फैलाना चाहिए। इससे नकारात्मकता खत्म होती है। इन चीजों के धुंए से वातावरण के सूक्ष्म हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

रंगोली बनाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और इसके साथ ही घर में प्रवेश करते समय सुंदर रंगोली दिखाई देती है तो मन को प्रसन्नता मिलती है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

FOR VASTU SHASTRA IN HINDI CLICK HERE

FOR 45 DEVTAS OF VASTU PURUSHA MANDALA IN HINDI CLICK HERE

FOR 16 VASTU ZONES IN HINDI CLICK HERE

FOR FIVE ELEMENTS OF VASTU IN HINDI CLICK HERE

FOR AYADI VASTU IN HINDI CLICK HERE

FOR GEOPATHIC STRESS VASTU IN HINDI CLICK HERE

FOR VASTU AND COSMIC ENERGY IN HINDI CLICK HERE

FOR VASTU TIPS IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR PAINTINGS - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR CLOCK IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR REMOVING NEGATIVE ENERGY IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR POSITIVE ENERGY IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR CAREER IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR MONEY IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR HAPPY MARRIED LIFE IN HINDI - CLICK HERE

VASTU TIPS FOR PLOTS IN HINDI - CLICK HERE

FOR VASTU TIPS ON BEDROOM IN HINDI - CLICK HERE

FOR AROMA VASTU TIPS - CLICK HERE

Go Top

Er. Rameshwar Prasad invites you to the Wonderful World of Vastu Shastra

Engineer Rameshwar Prasad

(B.Tech., M.Tech., P.G.D.C.A., P.G.D.M.)

Vaastu International

Style Switcher

Predifined Colors


Layout Mode

Patterns